{"_id":"6af771b2203ec0dde00a597a","slug":"bilaspur-amritsar-bus-service-suspended-passengers-face-increased-hardship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215141-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-अमृतसर बस सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-अमृतसर बस सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली एचआरटीसी बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लदरौर से सुबह 8:50 बजे अमृतसर के लिए रवाना होने वाली बिलासपुर डिपो की बस पिछले कुछ दिनों से रूट पर नहीं जा रही है।
इससे पट्टा, बलोखर, रुठानी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अब अमृतसर जाने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे मिलने वाली अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
बिलासपुर डिपो की यह बस लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन रही है। सुबह के समय इस बस से विद्यार्थी और अन्य यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। बस सेवा बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना सफर करने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
अमृतसर जाने वाले यात्रियों को अब दूसरी बसों में सफर करना पड़ रहा है। कई बार परिवार, छोटे बच्चों और सामान के साथ बसें बदलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, समय पर कार्यस्थल और जरूरी कामों तक पहुंचना भी चुनौती बन गया है।
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, कमलजीत, पवन ठाकुर, उमेश शर्मा, रीना ठाकुर, सीमा देवी और सुजाता ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सुबह 8:50 बजे वाली बस सेवा जल्द बहाल की जाए।
कोट
चालक-परिचालकों की कमी से कुछ रूट बंद हुए हैं। बस सेवा को दोबारा बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -विवेक लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी बिलासपुर डिपो