फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bike slips from speed breaker, collides with car, two youths injured

Hamirpur (Himachal) News: स्पीड ब्रेकर से बाइक फिसली, कार से टकराई, दो युवक घायल

Sat, 27 Jul 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
तलाई में लगे स्पीड ब्रेकर से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाएं
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने स्पीड ब्रेकर होने के बोर्ड और निशान नहीं लगाए

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। सुपर हाईवे भोटा से कलखर वाया जाहू मार्ग पर तलाई गांव के पास लगाया स्पीड ब्रेकर जानलेवा बन गया है। हर दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी ही घटना शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे घटी है। इसमें मनोह गांव के दो युवक बुरी तरह से घायल हुए हैं। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर सुलगवार से जाहू की ओर जा रहे थे। तलाई गांव के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए स्पीड ब्रेकर की वजह से मोटरसाइकिल फिसल गई और साथ जा रही कार से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जबकि पीछे बैठे युवक को भी चोटें आई हैं।


मोटरसाइकिल के कार से टकराने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घायल युवक को देखकर 108 नंबर पर फोन करके एबुलेंस को बुलाया गया। इन्हें सिविल अस्पताल बल्द्वाड़ा ले जाया गया। वहां पर घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। आए दिन इस स्थान पर हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। इन्होंने इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर के निशान लगाने की मांग लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज से की है। उधर, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस के पास मोटरसाइकिल के दुर्घटना होने का कोई भी मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed