{"_id":"6743c680e058bab25c0c10e7","slug":"bike-car-collision-in-kaiharwin-vehicle-damaged-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141580-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं में बाइक-कार की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं में बाइक-कार की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
Mon, 25 Nov 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के अंतर्गत आने वाले गांव कैहरवीं में झनिक्कर सड़क पर एक बाइक और कार की सुबह लगभग 7:30 बजे जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार अन्य कार को पास देने के लिए खड़ी थी कि सामने से तेज गति से मोटरसाइकिल आ रही थी। मोटरसाइिकल सवार ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा और साइड में खड़ी कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार और बाइक सवार को अधिक चोटें नहीं आई हैं। हालांकि दोनों वाहनों को काफी क्षति हुई है। बाइक सवार की ओर से अपनी गलती मान लेने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन