{"_id":"5d73e5ab8ebc3e01802e956d","slug":"bike-accident-one-youth-died-hamirpur-hp-news-sml306684174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरवाड़ में आमने-सामने टकराई बाइकें; एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरवाड़ में आमने-सामने टकराई बाइकें; एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
भोरंज के खरबाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाइकिल।
- फोटो : Hamirpur-HP
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते खरवाड़ गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि, दो अन्य घायल हो गए। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर पर चोट लगने और ज्यादा खून बहने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे नरेंद्र कुमार (25) पुत्र दामोदर दास गांव टनकरी मुंडखर और देशराज (25) पुत्र रमेश चंद गांव बगवाड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर बाइक पर सवार होकर पट्टा से अवाहदेवी मार्ग से वाया भ्याड़ होकर हमीरपुर जा रहे थे। बाइक को नरेंद्र चला रहा था। जबकि, दूसरी ओर से मिलाप चंद पुत्र विक्रम जीत आयु 30 वर्ष गांव टिक्कर खतरियां डाकघर खरवाड़ टिक्कर से पट्टा की ओर जा रहा था। खरवाड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ही तरफ किसी भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। जबकि नरेंद्र ने बाइक के पीछे हेलमेट बांध रखा था। इस जोरदार टक्कर से तीनों घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिये भोरंज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तीनों को चिकित्सकों ने हमीरपुर रेफर कर दिया। जहां पर देशराज व मिलाप का इलाज चल रहा है। जबकि नरेंद्र कुमार को गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। नरेंद्र का सिर फटने से काफी खून बह चुका था। मामले की जांच कर रहे भोरंज थाना के एएसआई राजेश्वर का कहना है कि दोनों तरफ बाइक सवार बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। एसएचओ कुलवंत का कहना है कि नरेंद्र कुमार की चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दोनों बाइकों को बाउंड कर लिया है।
पहले सात बार हो चुकी हैं तीखे मोड़ पर दुर्घटनाएं
पट्टा से अवाहदेवी मार्ग पर तीखे मोड़ होने के कारण वाहनों के टकराने का क्रम लगातार जारी है। करीब दो माह में खरवाड़ के पास दो सौ मीटर की दूरी तक सात बार वाहनों की टक्कर हो चुकी है। ज्यादातर बाइकों के टकराने से दुर्घटनाएं हुई हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने व तीखे मोड़ होने की वजह से सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। खरवाड़ पंचायत प्रधान मदन कौशल ने सड़क के तीखे मोड़ों को चौड़ा करने की मांग की है।