{"_id":"5fa4396f8ebc3e9bf85204cf","slug":"bike-accident-one-injured-hamirpur-hp-news-sml35066022","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार बाइक कार से टकराई, सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार बाइक कार से टकराई, सवार घायल
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से हमीरपुर एनएच पर जलाड़ी गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता कुलवीर परमार नादौन से कार में अपने घर जलाड़ी गांव जा रहे थे तो जलाड़ी से आगे ढाबे के पास जैसे ही वह सड़क से दूसरी ओर मुड़े तो पीछे से तेज गति से आई बाइक कार से टकरा गई।
बाइक विनय भाटिया पुत्र रवि दत्त निवासी गांव कुलयीन गलोड़ चला रहा था। हादसे में वह घायल हो गया। जिसे अधिवक्ता कुलवीर परमार ने अन्य लोगों सहित अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला टायर फट गया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।