फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bijri School defeated Lambalu in Kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता में बिझड़ी स्कूल ने लंबलू को दी शिकस्त

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijri School defeated Lambalu in Kabaddi competition
हमीरपुर बाल स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में चल रही जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को जिलाभर की टीमों में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल के कड़े मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिलाभर के लगभग 40 विद्यालयों के 343 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। इस दौरान एडीपीईओ सुनील कपिल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बारिश के कारण कुछ एक स्कूलों के मैच ही हो पाए थे।
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबलों में बिझड़ी स्कूल ने लंबलू, चौरी स्कूल ने जलाड़ी, बड़सर स्कूल ने नाल्टी को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिम अकादमी स्कूल ने बिझड़ी, जाहू स्कूल ने बटहाणी, अमरोह स्कूल ने भरेड़ी स्कूल को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांगू स्कूल ने गुरुकुल स्कूल, भगवाड़ा ने भरेड़ी, जाहू ने बटहाणी को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न टीमों के बीच अंतिम मुकाबले होंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने, खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed