फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhota School will get science lab after six years

Hamirpur (Himachal) News: छह वर्ष बाद भोटा स्कूल को मिलेगी विज्ञान लैब

Tue, 28 May 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के बाद शुरू होगा भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन

लैब निर्माण कार्य पर 1.37 करोड़ रुपये का बजट होगा खर्च
वर्ष 2019 में स्कूल परिसर में शुरू हुआ था लैब का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। छह वर्ष बाद भोटा स्कूल के विद्यार्थियों को विज्ञान लैब की सुविधा मिलेगी। 2019 में स्कूल परिसर में शुरू हुआ विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य इसी सत्र पूरा किया जाएगा। आचार संहिता के बाद हिमुडा की ओर से छह वर्ष से लंबित भवन निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाएगा। लैब निर्माण कार्य पूरा होने से आगामी सत्र में विद्यार्थियों को नई लैब की सुविधा मिलेगी। वहीं, विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 2019 में विज्ञान लैब निर्माण कार्य के लिए 1.37 करोड़ का बजट खर्च हुआ था। प्रथम किस्त के तौर पर स्कूल को 37 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। बजट राशि से केवल इमारत का ढांचा ही खड़ा किया जा सका है। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन होने से कार्य बीच में रुक गया और अभी तक पूरा नहीं किया जा सका। वहीं, स्कूल में पुरानी विज्ञान प्रयोगशाला में पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अभिभावक लगातार शिक्षा विभाग से स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के लंबित कार्य को पूरा करवाने की मांग कर रहे थे। अभिभावकों की मांग पर हिमुडा ने आचार संहिता के बाद पुन: स्कूल में विज्ञान लैब निर्माण कार्य को शुरू करवाने का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में भोटा स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि स्कूल में लंबित विज्ञान लैब का निर्माण कार्य आचार संहिता के बाद शुरू होगा। हिमुडा की ओर से लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को स्कूल में आधुनिक लैब की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed