{"_id":"693090afd8f95894290d084e","slug":"bhota-chamber-of-commerce-expanded-its-executive-committee-with-shiv-khanna-becoming-chairman-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-175516-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल भोटा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, शिव खन्ना बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल भोटा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, शिव खन्ना बने चेयरमैन
Thu, 04 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल भोटा की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एक साथ। स्रोत : व्यापार मंडल
भोटा (हमीरपुर)। व्यापार मंडल भोटा के चुनाव के बाद व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिव खन्ना को चेयरमैन और डॉ. देशराज शर्मा को वाइस चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान अनिल धीमान, कमल दुग्गल को बनाया है।
इसके साथ ही पंकज वर्मा और पंकज कुमार को उपप्रधान, महासचिव संजीव भाटिया, सचिव विनोद कतना और पवन कुमार को बनाया गया है। सहसचिव सुशांक गुप्ता, सुशांत वर्मा और दीपक चौहान को बनाया है, कोषाध्यक्ष पंकज सोनी और अशोक कतना, मुख्य सलाहकार डॉ. ललित भार्गव और सलाहकार विजय कुमार व जगदीश चंद को बनाया गया है।
कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद व्यापार मंडल की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों को लेकर व्यापारियों के साथ समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया है कि अगर कोई व्यापार मंडल का पदाधिकारी नगर पंचायत के चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा व्यापारियों को प्रति माह सदस्यता शुल्क के रूप में 30 रुपये चुकता करने होंगे, जबकि पदाधिकारियों को प्रतिमाह 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया कि अगर कोई व्यापारी दुकान में मरम्मत कार्य या सफाई करवाना चाहता है, तो उसे दो दिन पहले अवगत करवाना होगा।
कोट :
व्यापार मंडल भोटा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें 13 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। अब आगामी बैठक व्यापारियों के साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें बैठक में लिए फैसलाें से अवगत करवाया जाएगा। - सन्नी शर्मा, प्रधान व्यापार मंडल भोटा