फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhota bus stand complex is in bad condition, people are worried

Hamirpur (Himachal) News: भोटा बस अड्डा परिसर खस्ताहाल, लोग परेशान

Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bhota bus stand complex is in bad condition, people are worried
बस अड्डा भोटा परिसर में पड़े गड्ढे। संवाद - फोटो : विजलेंस टीम की गिरफ्त में जेई रावेंद्र कुमार व संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा।
भोटा (हमीरपुर)। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी भोटा बस अड्डा परिसर की मरम्मत नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि बस अड्डा परिसर में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन माह पूर्व बारिश के दौरान स्थानीय दुकानदारों और चालक-परिचालकों ने गड्ढों में मिट्टी भरकर अस्थायी तौर पर कार्य किया था लेकिन वर्तमान में हालात पहले की तरह हैं। स्थानीय लोगों विजय कुमार, चंद्र मोहन, अरुण कुमार, चमन लाल, अनिल कानूनगो, दीपक कुमार, मनोज दुग्गल, रजनीश ने कहा कि नगर पंचायत भोटा में बस स्टैंड पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व परिवहन निगम की ओर से बस अड्डा की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन उसके बाद अभी तक अड्डा परिसर की मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने परिवहन निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


बस अड्डा भोटा परिसर खस्ताहाल है। समस्या ध्यान में है। शीघ्र ही बस अड्डा परिसर की मरम्मत करवाई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed