फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj police arrested a person including Charas

भोरंज पुलिस ने चरस समेत दबोचा एक व्यक्ति

Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भोरंज पुलिस ने चंबोह गांव के नजदीक कमलू द गलू में 271 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह गांव व डाकघर चंबोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर कमलू द गलू चौक पर अवाहदेवी से भरेड़ी सड़क मार्ग पर सड़क के किनारे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस की गाड़ी व्यक्ति के पास पहुंची तो वह वहां से भागने लगा। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे 271 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर भोरंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि चंबोह के नजदीक एक व्यक्ति से पुलिस ने 271 ग्राम चरस पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed