फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj College requires assistant professors

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की दरकार

Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में हिंदी-राजनीतिक शास्त्र की यूजी और पीजी कक्षाओं के लिए सहायक प्राध्यापकों की दरकार है। दोनों ही कक्षाओं के लिए मात्र एक-एक प्राध्यापक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त प्राध्यापक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्च अधिकारियों को 12 सहायक प्राध्यापकों की सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पत्र लिखा है। अभी तक पद भरने के लिए कोई सकरात्मक पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

लोक प्रशासन विषय में एक साल से प्राध्यापक नहीं हैं। 2024 में बीते साल से हिंदी, राजनीतिक शास्त्र और अंग्रेजी विषय की पीजी कक्षाएं शुरू की गई हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन से अधिक सहायक प्राध्यापकों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भोरंज के प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि यूजी और पीजी कक्षाओं में हिंदी-राजनीतिक शास्त्र को पढ़ाने के लिए एक-एक प्राध्यापक हैं। अंग्रेजी में दो प्राध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों से 12 सहायक प्राध्यापकों के साथ-साथ लोक प्रशासन के लिए भी प्राध्यापक की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed