{"_id":"652991c060efe573de0690e4","slug":"bhoranj-block-winner-in-student-kabaddi-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11143-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक विजेता
Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में अंडर12 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम कोच, शिक्षकों के साथ
हमीरपुर। राजकीय कन्या केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-12 छात्र-छात्रा जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ अन्य कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने और जंक फूड न खाने के बारे में प्रेरित किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों से 600 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, चेस, प्रश्नोत्तरी, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी एवं खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक जोगिंद्र सिंह ने कहा कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भोरंज ब्लाॅक विजेता, बिझड़ी उपविजेता, छात्रा वर्ग में भोरंज ब्लाॅक विजेता, बिझड़ी उपविजेता, खो-खो में भोरंज ब्लाॅक विजेता, हमीरपुर उपविजेता, छात्रा वर्ग में भोरंज विजेता, नादौन उपविजेता, बैडमिंटन के छात्र वर्ग में सुजानपुर ब्लॉक विजेता, बिझड़ी उपविजेता, छात्रा वर्ग में हमीरपुर विजेता, सुजानपुर उपविजेता, वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में भोरंज ब्लाॅक विजेता, सुजानपुर उपविजेता, छात्रा वर्ग में भोरंज विजेता, गलोड़ उपविजेता, शतरंज प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में नादौन ब्लॉक विजेता, भोरंज उपविजेता और छात्रा वर्ग में भोरंज ब्लाॅक विजेता, बिझड़ी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ प्रदीप शर्मा, रजनीश, सुनील राणा, उपप्रधान पूर्ण चंद सहित सभी ब्लॉक के अध्यापक उपस्थित रहे।
(समाचार: बवीता चंदेल)