फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhavna planted mushroom plant and is earning lakhs every year

Hamirpur (Himachal) News: मशरूम प्लांट लगा भावना हर साल कमा रहीं लाखों

Mon, 06 Jan 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल कर केवल सरकारी नौकरियों के पीछे भागने या फिर निजी सेक्टर में जैसे-तैसे नौकरी के लिए मशक्कत करने से कहीं अच्छा है अपना कोई उद्यम स्थापित करना या घर में ही अपने संसाधनों से स्वरोजगार के अवसर पैदा करना।
इस तरह का जज्बा रखने वाले युवाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार भी विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से भरपूर मदद प्रदान कर रही है। हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भारीं की एक उच्च शिक्षा प्राप्त युवती भावना राणा ने अपने घर में ही मशरूम का प्लांट लगाया। वहीं, इस प्लांट से लाखों की आय अर्जित करके सभी युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

भावना ने यह प्लांट लगाकर सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अन्य 10-12 लोगों को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया है। भावना का यह सपना पूरा हो पाया है उद्यान विभाग की मशरूम सब्सिडी योजना के कारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, देहरादून से फूड टेक्नोलॉजी में डिग्री पूरी करने के बाद भावना राणा कॉरपोरेट सेक्टर में अच्छी नौकरी की तलाश में थी। इस बीच, उन्हें उद्यान विभाग की एक योजना के बारे में पता चला, जिसमें मशरूम का प्लांट लगाने के लिए 30 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है।
भावना ने उद्यान विभाग से 30 फीसदी सब्सिडी और विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर घर में ही 200 बैग के साथ मशरूम की खेती आरंभ की।
कुछ महीनों में ही उसका यह नया काम ठीक चल पड़ा। इससे उत्साहित होकर उन्होंने मशरूम प्लांट का विस्तार किया और लोकल मार्केट में नियमित रूप से सप्लाई आरंभ की। अब पीक सीजन में वह रोजाना मशरूम के 800 से 1000 पैकेट बाजार में भेज रही हैं।
भावना ने बताया कि अब वह अपने पूरे प्लांट में अलग-अलग लॉट्स में मशरूम उगा रही हैं, ताकि मार्केट में सप्लाई का सर्किल रेगुलर चलता रहे। उन्होंने गांव की 6-7 महिलाओं को काम पर लगा रखा है।

प्रदेश सरकार और उद्यान विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भावना का कहती हैं कि इन्हीं के कारण आज वह एक सफल उद्यमी एवं प्रगतिशील किसान बनने की ओर अग्रसर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed