फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh Hamirpur demonstrated with demands

Hamirpur (Himachal) News: भारतीय मजदूर संघ हमीरपुर ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jul 2024 04:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh Hamirpur demonstrated with demands
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मांगों को लेकर रैली निकालते हुए। संवाद
संघ के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने और पुरानी पेंशन में लाने की मांग
विज्ञापन


संघ ने एडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आशा वर्करों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये देने की भी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ की इकाई हमीरपुर ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और एडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि जून में भारतीय मजदूर संघ का मंडी में अधिवेशन हुआ था। इसमें मांगों को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था।। उन्होंने मांग की है कि भारतीय मजदूर संघ के सभी विभागों के कर्मचारी, मिड-डे मील वर्कर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जल शक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। आशा वर्करों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये दिया जाए। अन्य प्रदेशों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए। सभी मिड-डे मील वर्करों को न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए तथा उनके नियमतिकरण के लिए नियम बनाए जाएं। सरकार की ओर से बोर्ड, निगम एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के लिए जारी की गई पेंशन की अधिसूचना को बहाल किया जाए। जिन बोर्डोंं, निकायों और निगमों के कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के अंतर्गत लाया है उनके लिए भी पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। तिलकराज शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed