{"_id":"67b22f53ca2a0710d305e82e","slug":"bhalwani-village-will-be-connected-by-road-people-of-22-houses-will-get-facilities-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-148391-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क से जुड़ेगा भलवानी गांव, 22 घरों के लोगों मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क से जुड़ेगा भलवानी गांव, 22 घरों के लोगों मिलेगी सुविधा
Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भलवानी गांव में ग्रामीण रास्ते की जगह सड़क निर्माण के लिए बन रहे हैं डंगे। स्रोत : ग्रामीण
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भलवानी पंचायत के प्रतिनिधि भलवानी गांव के रास्ते को सड़क में बदलने का कार्य कर रहे हैं। इससे सड़क सुविधा से वंचित करीब 22 परिवारों को घर के आंगन तक वाहनों को ले जाने की सुविधा मिलेगी।
भलवानी गांव में करीब 22 परिवार कई वर्षों से सड़क सुविधा वंचित होने के कारण विकास में भी पिछड़े हुए थे। पंचायत के सहयोग से चार फीट ग्राामीण रास्ते को दस से बारह फीट चौड़ा करने का सामूहिक निर्णय लिया गया है। पंचायत ने 15वें वित्तायोग व मनरेगा के माध्यम से सड़क निकालने का कार्य शुरू किया है। पंचायत आधा किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए सात छोटे-बड़े डंगों का निर्माण कर रही है।
ग्रामीण जगरनाथ, जगत राम, दिनेश कुमार, रोशन लाल, रतन चंद, हुक्कम चंद, विपिन, मिलखी राम, तृप्ता देवी, प्रीतमा, पिंकी देवी, रामलाल, विनोद कुमार व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव से बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ता था। रास्ते की जगह सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप ने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से भलवानी गांव के लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में चार लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, दो लाख रुपये की राशि की मांग भोरंज विधायक सुरेश कुमार से की गई है। रुपयों की व्यवस्था होने पर करीब सात लाख रुपये में ग्रामीणों को कंकरीट वाली अच्छी सड़क की सुविधा दी जाएगी।
कैप्शन