{"_id":"69cd022136b3f15d06087a67","slug":"benches-will-be-installed-on-the-roadside-for-babas-devotees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188721-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा के भक्तों के लिए सड़क किनारे लगेंगे बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा के भक्तों के लिए सड़क किनारे लगेंगे बेंच
Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
-- -- -- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीमेंट के बैंच स्थापित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए मंदिर न्यास तीन लाख रुपये खर्च करेगा।
चैत्र माह के मेलों के दौरान भारी संख्या में पैदल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से मंदिर न्यास ने यह फैसला लिया है। इस राशि से शाहतलाई से दियोटसिद्ध तथा दियोटसिद्ध से चकमोह तक के मार्ग पर सीमेंट के फाइव सीटर बेंच स्थापित किए जाएंगे।
बेंच स्थापित होने से पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आराम करने की सुविधा मिलेगी। शाहतलाई से दियोटसिद्ध मंदिर की दूरी करीब चार किलोमीटर है। चकमोह गांव से मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। चैत्र मेलों के दौरान अधिकतर श्रद्धालु शाहतलाई से पैदल ही दियोटसिद्ध पहुंचते हैं, लेकिन मार्ग में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जमीन पर बैठकर ही विश्राम करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की इस समस्या को दूर करने के लिए मंदिर न्यास प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही निर्धारित स्थलों पर बेंच लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके।
-केशव कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध