{"_id":"60841a1d8ebc3ea1d903e0aa","slug":"beedi-loded-truck-caught-in-hamirpur-bypass-hamirpur-hp-news-sml3684010122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर बाईपास में पकड़ा बीड़ी से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर बाईपास में पकड़ा बीड़ी से लदा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पश्चिम बंगाल से बिना बिल के बीड़ी ला रहे ट्रक को आबकारी एवं कराधान विभाग ने पकड़ा है। हमीरपुर बाईपास पर लगे नाके के दौरान विभागीय टीम को यह सफलता मिली है। ट्रक में करीब 25 नग लदे हुए थे और इनकी कीमत 528570 रुपये आंकी गई है। विभाग ने ट्रक चालक को बिल न दिखा पाने की वजह से 2.96 लाख रुपये जुर्माना किया है। राज्य कर और आबकारी अधिकारी संजीव मेहरा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी राजेश कुमार और सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी विकास कुमार की टीम ने इस ट्रक को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान बीड़ी के करीब 25 नग पाए गए।
इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने ट्रक चालक को बिल दिखाने के लिए कहा तो वे मौके पर कोई बिल नहीं दिखा पाया। ट्रक में लदी बीड़ी के नग की कीमत 528570 रुपये आंकी गई। मौके पर कोई बिल न दिखाने पर एक्साइज विभाग ने 296000 जुर्माना ठोका है। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी हमीरपुर नविंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक से जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है। उन्होंने सभी कारोबारियों से अपील की है कि वे बिना टैक्स और बिल के कोई कारोबार न करें। उन्होंने मुनाफाखोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह विभागीय कार्रवाई आगामी समय में भी जारी रहेगी।