{"_id":"5f8492ad8ebc3e5fac5aae5f","slug":"beating-hamirpur-hp-news-sml348128120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद करने, मारपीट और महिला से छेड़छाड़ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद करने, मारपीट और महिला से छेड़छाड़ की शिकायत
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
मारपीट, छेड़छाड़ की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा दरब्यार गांव का दंपती।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। जिला के दरब्यार गांव का एक दंपती अपने साथ हुई मारपीट, उनकी फसल बर्बाद करने और महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। एसपी को दी शिकायत में आशा देवी पत्नी देव राज ने आरोप लगाया कि सात अक्तूबर को उनकी फसल दो भाइयों ने ट्रैक्टर से बर्बाद कर दी। उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। आशा देवी ने कहा कि इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसे गलत तरीके से छुआ।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी में जब उन्होंने शिकायत की तो पुलिस भी उन पर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर बाद में दूसरे पक्ष का भी देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। मेडिकल करवाने के बावजूद दोनों भाइयों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जान से मारने और पुलिस द्वारा उनका कुछ न बिगाड़ने की धमकी भी दोनों भाइयों ने दंपती को दी। न्याय की गुहार लेकर दोनों पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। यहां से उन्हें महिला पुलिस थाना भेजा गया। महिला पुलिस थाना में छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी किरण ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।