{"_id":"6a8755a05658552c4605a42a","slug":"bba-won-the-cricket-match-by-defeating-the-ba-history-team-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205356-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीबीए ने बीए इतिहास की टीम को हराकर जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीबीए ने बीए इतिहास की टीम को हराकर जीता क्रिकेट मैच
Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने किया।
पहला मुकाबला बीए इतिहास और बीबीए की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बीबीए ने एकतरफा जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला बीकॉम प्रथम वर्ष और बीएससी प्रथम वर्ष के बीच हुआ।
प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल व रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की चार टीमें भाग ले रही हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान ग्रेड-वन सुपरिंटेंडेंट सरताज पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. कनिका गोंडल, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. पूनम, विजय कुमार और अशोक कुमार सहित विद्यार्थी और खिलाड़ी मौजूद रहे।