फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bazzer opened time again changed

आज से फिर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक निकल पाएंगे बाहर

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए फिर से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया गया है। दोपहर एक बजे तक ढील देने के आदेशों को वापस ले लिया गया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिले में कर्फ्यू के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जिले की सभी नगर परिषद व नगर पंचायतों तथा उप नगरीय क्षेत्रों में दूध व सब्जियों की घर-घर आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। मीणा ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब से फल-सब्जियों की आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को हमीरपुर में 250 क्विंटल के लगभग तथा नादौन में लगभग 105 क्विंटल फल-सब्जियां पहुंची हैं।
विज्ञापन

फल-सब्जियों की मांग के अनुसार आपूर्ति के लिए पंजाब से समन्वय स्थापित किया जा रहा है और लगभग 36 वाहन इस ढुलाई कार्य में लगाए गए हैं। शहर में दूध की आपूर्ति सुचारु होने के बाद शनिवार से सब्जियों की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाएगी। शहर में फल-सब्जियों की आपूर्ति के लिए सभी परिवारों का मोबाइल नंबर सहित ब्योरा एकत्र किया गया है। प्रति परिवार सब्जियों की मांग का ब्योरा एक दिन पूर्व ही प्राप्त कर उसके अनुसार इसकी घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शहर के सभी वार्डों में क्लस्टर बनाए जाएंगे। सब्जियों की ढुलाई में लगे वाहनों के नंबर तथा आपूर्ति का समय संबंधित वार्ड के निवासियों के साथ सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से साझा किए जाएंगे। इसी तर्ज पर किराना और राशन आपूर्ति के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है, ताकि लोग घरों से कम से कम बाहर निकलें और उन्हें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर-द्वार पर ही मिल सके।
विज्ञापन

बाक्स:
दानी-सज्जनों से इस मानवीय कार्य में सहयोग का आग्रह किया
जिले में करीब 10 हजार प्रवासी मजदूर पंचायत स्तर पर हैं। उन्हें 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, एक-एक किलो दो दालें, नमक, खाद्य तेल तथा मसाले इत्यादि का पैकेट प्रति परिवार प्रदान किया जाएगा। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगभग 400 पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और कई दानी-सज्जन भी इसमें सहायता के लिए आगे आए हैं। 28 मार्च तक इन सभी प्रवासी मजदूर परिवारों को राशन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी दानी-सज्जनों से इस मानवीय कार्य में सहयोग का आग्रह किया है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था जिला आपदा कोष के माध्यम या जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-221477, 221277, 221377, 221877 व 1077 पर संपर्क कर सकते हैं और लॉजिस्टिक सेल के माध्यम से इसमें सहयोग दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed