फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Tatahar via Bharedi road damaged by rain

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर वाया भरेड़ी सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bassi-Tatahar via Bharedi road damaged by rain
बस्सी से तताहर सड़क बारिश के कारण हुई खराब। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में फुल डेप्थ रीक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से बन रही 11 किलोमीटर बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी सड़क पूरी तरह तैयार होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने बैलग से भरेड़ी की ओर अभी तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क की टारिंग की है। सड़क के किनारे नालियों की खराब दशा के कारण सड़क पूरी तरह से उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

भरेड़ी, गरसाहड़ व कक्कड़ क्षेत्र में सड़क की हालत बेहद दयनीय है। कई जगह सड़क के विस्तारीकरण पर खोदी गई मिट्टी के कारण घरों की नींव निकल चुकी हैं। इससे घरों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से सड़क को काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान भरेड़ी, गरसाहड़ और कक्कड़ में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर वसीम खान ने बताया कि बस्सी से तताहर सड़क को बारिश से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी पांच साल तक सड़क की मरम्मत भी करेगी। बरसात का मौसम खत्म होते ही खराब स्थानों पर सड़क को दोबारा ठीक करने के साथ टारिंग का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed