{"_id":"685173dcb642128be9006254","slug":"barthins-team-winner-in-evening-badminton-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158801-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरठीं की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरठीं की टीम विजेता
Wed, 18 Jun 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। कोठी क्लब ने 40 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए एक दिवसीय संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर और बिलासपुर की 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नेगी व अश्वनी बरठीं की जोड़ी विजेता रही। हमीरपुर जिला के धमरोल के अनिल व प्रशांत की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजक सुरजीत परमार, रॉकी चंदेल और बबली पटियाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना पैदा करने के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कोठी स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन