फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank manager getting applause in the role of Mallah in Ramlila

Hamirpur (Himachal) News: रामलीला में मल्लाह के किरदार में तालियां बटोर रहे बैंक मैनेजर

Tue, 08 Oct 2024 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Oct 2024 08:54 AM IST
विज्ञापन
Bank manager getting applause in the role of Mallah in Ramlila
मल्लार के किरदार में केसीसी बैंक के मैनेजर अनिल डडवाल। संवाद
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के चौरी में इन दिनों रामलीला का मंचन हो रहा है। यहां अलग-अलग किरदार निभाकर एक बैंक मैनेजर दर्शकों से खूब तालियां बटोर रहे हैं। उनके अभिनय को देखकर हर कोई भाव विभोर हो जाता है और उनकी खूब प्रशंसा करते हैं। यहां बात हो रही है प्रभु श्रीराम के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वाले अनिल डडवाल की।
विज्ञापन

11 वर्ष की आयु से रामलीला में विभिन्न किरदार निभा रहे अनिल डडवाल वर्तमान में केसीसी बैंक की एक शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कहते हैं कि रामलीला का मंचन करते प्रभु श्रीराम के चरणों में ऐसी लगन लग गई है कि रामलीला मंचन के दौरान 15 दिन तक सब कुछ भूल जाता हूं। प्रभु की इतनी कृपा है कि परिवार सकुशल है चारों ओर खुशहाली है।
विज्ञापन

अनिल डडवाल कहते हैं जब वह 11 वर्ष के थे तब से रामलीला में बतौर वानर किरदार निभाने शुरू किए और अब 55 वर्ष तक की आयु में रामलीला का कोई ऐसा किरदार नहीं है जो उन्होंने नहीं किया है। लक्ष्मण का किरदार 18 वर्ष तक निभाया। सुमित्रा, श्रीराम, रावण, लक्ष्मण, सीता, मल्लाह व अन्य सभी किरदार जो रामलीला में आते हैं उन्हें वह निभाते हैं। आज भी सुमित्रा का किरदार निभा रहे हैं। जब कोई मुख्य किरदार निभाने वाला कलाकार बीमार हो जाए तो उसका किरदार भी वह निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरी रामलीला क्लब पिछले 48 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रहा है। तब से उस क्लब से जुड़े हैं और हर वर्ष रामलीला का इंतजार करते हैं। जब से क्लब से जुड़े हैं तब से कई सदस्यों को इसके साथ जोड़ा और रामलीला का क्षेत्र में सफल मंचन किया। वर्तमान में क्लब के सचिव के पद पर भी कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब कभी किरदार के दौरान भूमिका निभा हो रहे होते हैं तो मानो ऐसा लगता है कि उसी युग में पहुंच गए हैं और दिल से ही सब कार्य अपने आप होने लगता है। कहते हैं कि जब तक मृत्यु नहीं आएगी रामलीला के दौरान अपना किरदार निभाएंगे और श्रीराम चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। अनिल डडवाल चौरी के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed