फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bam's team defeated Ladrour and won the open kabaddi tournament

Hamirpur (Himachal) News: बम की टीम ने लदरौर को हराकर जीता ओपन कबड्डी का टूर्नामेंट

Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bam's team defeated Ladrour and won the open kabaddi tournament
लदरौर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम मुख्यातिथि सुशील ठाकुर के साथ। स्रोत : स्वयं
हमीरपुर। लदरौर के संतोषी माता मंदिर के समीप युवक मंडल बाड़ी चौक ने ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आई 12 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर के मुख्यातिथि उखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बम और लदरौर की टीम के बीच हुआ। इसमें बम की कबड्डी टीम ने लदरौर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

विजेता टीम को 11 हजार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता रही टीम को 7100 रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। मुख्यातिथि ने अपनी तरफ से आयोजकों को 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों की तरफ आकर्षण बहुत जरूरी है। एक स्वस्थ समाज के लिए खेलों में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर अपने विचार रखे तथा युवाओं से नशा निवारण मुहिम में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed