फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Balveer Chaudhary became head of Nadaun Block Cowshala Committee.

Hamirpur (Himachal) News: बलवीर चौधरी बने नादौन ब्लॉक गोशाला कमेटी के प्रधान

Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Balveer Chaudhary became head of Nadaun Block Cowshala Committee.
श्रीलक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर में खंड नादौन की गौशालाओं के संचालकों व प्रतिनिधियों की ब - फोटो : ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारी एवं संरक्षक।
नादौन(हमीरपुर)। खंड नादौन की गोशालाओं के संचालकों व प्रतिनिधियों की बैठक लक्ष्मी नारायण गोशाला भड़ोली भगौर में हुई। गोशालाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हरबंस लाल ठाकुर ने की। बैठक में गोशाला कमेटी का गठन किया गया। गोशाला सुकड़याह के संचालक बलवीर चौधरी को सर्वसम्मति से नादौन ब्लॉक गोशाला कमेटी का प्रधान चुना गया, जबकि उपप्रधान श्याम लाल, सचिव विनोद पटियाल, कोषाध्यक्ष बाल सिंह चुना गया।
विज्ञापन


इसके अलावा हरबंस लाल, ब्रह्मचंद, कमलेश कुमार को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया। बैठक में गोशाला भड़ोली भगोर से विनोद कुमार शर्मा, गोशाला सुकड़याह के संचालक बलबीर चौधरी, गोशाला मालिक से हरबंस लाल कमला से बाल सिंह बाद से ब्रह्मचंद बसराल से श्यामलाल आदि ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद नादौन ब्लॉक गोशाला कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान बलवीर चौधरी ने कहा कि बैठक में गोशालाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि गोशाला संचालकों को आ रही समस्याओं व मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed