{"_id":"68d6e5bcc68315412001fb9f","slug":"baloh-panchayat-started-the-one-day-one-hour-together-campaign-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168084-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बलोह पंचायत ने शुरू किया एक दिन, एक घंटा एक साथ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बलोह पंचायत ने शुरू किया एक दिन, एक घंटा एक साथ अभियान
Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह की ओर से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष शुरुआत की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने एक दिन, एक घंटा एक साथ थीम के तहत अभियान शुरू किया है। पंचायत प्रधान लता देवी ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर आत्मनिर्भर समूहों (एसएचजी) ने मिलकर मुख्य रास्तों की साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पहल न केवल गांव की सड़कों को चमकाया बल्कि समुदाय में स्वामित्व की भावना को भी मजबूत किया। स्कूली बच्चों के साथ अनोखा जागरूकता अभियान (सुमन के) चलाया। इसमें हाथ धोने के छह कदमों साबुन (एस), ऊपर तक (यू), मुंह (एम), आंखें (ए), नाखून (एन) और खुला पानी (के) के बारे में सिखाया। इस अभियान में लता देवी का साथ देने में पास के दशमल गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने योगदान दिया।