फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Baloh Panchayat started the One Day, One Hour Together campaign

Hamirpur (Himachal) News: श्रीराम के धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्पवर्षा

Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Baloh Panchayat started the One Day, One Hour Together campaign
उपमंडल नादौन के बड़ा में वर्तमान में होने वाली रामलीला मंचन का दृश्य : स्रोत राम क्लब
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल स्तर पर चल रही रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों ने सीता स्वयंवर के दृश्य का मंचन किया गया। रामलीला के निर्देशक यशपाल भाटिया ने बताया कि दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं, सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो उठते हैं। स्वयंवर में महाराजा जनक घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो भी राजा धनुष को खंडित करेगा, उस राजा से अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे।
विज्ञापन

राजा जनक की घोषणा को सुनकर संसार के विभिन्न राज्यों से आए राजाओं ने एक-एक करके धनुष को खंडित करने का प्रयास किया लेकिन सभी राजा विफल रहे। यह सब देखकर महाराजा जनक भरी सभा में एलान करते हैं कि विश्व में कोई भी वीर नहीं बचा जो इस धनुष को खंडित करेगा। उनकी बात को सुनकर लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण को क्रोधित होता देख भगवान राम ने उनको शांत किया। मुनि विश्वामित्र ने श्रीराम को धनुष खंडित करने का आदेश दिया। भगवान श्री राम ने धनुष को तिनके के समान उठा कर उसका खंडन कर दिया। भगवान श्री राम द्वारा धनुष का खंडित करते ही देवताओं ने पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। धनुष तोड़ने के बाद सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी। रामलीला मंचन में राम विवाह का उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed