फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   balika divas

नारा लेखन प्रतियोगिता में जावित्रि और कावेरी प्रथम

Sun, 11 Oct 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन विकास खंड हमीरपुर की 24 पंचायतों में किया गया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत दडूही में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह बिरला ने की। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। पंचायत में सराहनीय कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बालिका दिवस पर एक वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें 40 बच्चियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का अहसास पैदा करना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में जावित्रि ने प्रथम स्थान, दीपिका ने द्वितीय और कंगना ने तृतीय स्थान अर्जित किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कावेरी, द्वितीय शिवानी, तृतीय भावना ने अर्जित किया। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा की आंगनबाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी की अध्यक्षता में बालिका दिवस मनाया गया। वृत्त ताल की ग्राम पंचायत ताल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर ग्राम पंचायत ताल के गांव की बालिका इशानी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर केक काटा गया और परिजनों द्वारा मिठाई बांटी गई। पंचायत कक्कड़ में भी बीडीसी अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में बालिका दिवस मनाया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मति टिहरा, आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां, आंगनबाड़ी केंद्र झनिक्कर, आंगनबाड़ी केंद्र चमनेड़, आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में भी बालिका दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed