{"_id":"699ab875ced2fcaff1025865","slug":"baba-of-the-temple-in-hamirpur-committed-obscene-acts-with-two-migrant-girls-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हमीरपुर में मंदिर के बाबा ने दो प्रवासी लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें, आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हमीरपुर में मंदिर के बाबा ने दो प्रवासी लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें, आरोपी पुलिस रिमांड पर
Sun, 22 Feb 2026 01:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:37 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक मंदिर का बाबा दो प्रवासी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वहीं, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
महिला पुलिस थाना के तहत एक मंदिर के बाबा पर दो प्रवासी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को सोमवार तक पुलिस रिमांड दी। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि वह कुछ वर्षों से हमीरपुर में रह रही है। बीते दिन जब वह एक मंदिर में गई तो वहां पर लड़की को आवाज दी। लड़की मंदिर से बाहर निकली और अपने साथ हुई हरकतों की सूचना दी। इसके बाद अन्य परिचित लड़की ने भी आरोपी पर गलत हरकतें करने का आरोप लगाया। महिला ने शिकायत महिला पुलिस थाना को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दो प्रवासी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को सोमवार तक पुलिस रिमांड दी। मामले में जांच की जा रही है।- बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।
विज्ञापन