{"_id":"5fe4d86f8ebc3e410538288e","slug":"baba-balak-nath-temple-should-be-opened-on-new-year-hamirpur-hp-news-sml3555848194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष की पूर्व संध्या पर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष की पूर्व संध्या पर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर में नर्व वर्ष के मौके पर हजारों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। वहीं, न्यास प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर को 24 घंटे के लिए खुला रखा जाएगा।
भीड़ को देखते हुए तो रात को भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान केवल मंदिर को रात में तीन बार सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजेशन के दौरान मंदिर को बंद रखा जाएगा। वहीं, जिन श्रद्धालुओं को खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत होगी, उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात 11 बजे तक लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। इसके बाद लंगर बंद कर दिया जाएगा। नववर्ष के मौके को देखते हुए मंदिर को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।