फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Azithromycin drug is not available in medical college in Corona era

कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रही एजिथ्रोमाइसिन दवा

Fri, 14 May 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की निशुल्क फार्मेसी में कोरोना काल में महत्वपूर्ण एजिथ्रोमाइसिन सहित अन्य कई जीवनरक्षक दवाइयां नहीं मिल रही हैं। सरकार ने 330 तरह की विभिन्न जीवनरक्षक दवाइयां अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध करवाने का दावा किया है, लेकिन यहां एंटीबायोटिक, बीपी, कैल्शियम और प्लास्टर आदि नहीं मिल रहा है। अस्पताल की फार्मेसी में रक्तचाप की टेल्मीसार्टन 40 एमजी, कैल्शियम और प्लास्टर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गर्भवतियों को कैल्शियम और आयरन निशुल्क दिया जाता है, लेकिन यहां यह नहीं मिल रहा है। करीब तीन माह से अस्पताल में इन दवाइयों की कमी बनी हुई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दवाइयों के लिए मरीजों व तीमारदारों को निजी मेडिकल स्टोर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

निशुल्क दवाई के लिए मरीजों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों एवं तीमारदारों राजकुमार, बिमला देवी, अशोक कुमार, अक्षय का कहना है कि कोरोना काल में अस्पताल में महत्वपूर्ण दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इनके लिए निजी मेडिकल स्टोर जाना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में इन दवाइयों को उपलब्ध करवाने की मांग की है। उधर, एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि जिन दवाइयों की कमी बनी है, उनकी सप्लाई का आर्डर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed