{"_id":"67efe909169ad3141a00ca77","slug":"ayurvedic-hospital-lamblu-will-be-rejuvenated-pushpendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-152470-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू का होगा कायाकल्प : पुष्पेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू का होगा कायाकल्प : पुष्पेंद्र
Sat, 05 Apr 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल की दशा सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में एक और होम्योपैथिक चिकित्सक की नियुक्ति और साथ में अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी नियुक्तियां पिछले हफ्ते की गई हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल का दौरा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अस्पताल में रात्रि सेवाएं भी लोगों के लिए उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर ब्रिज के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग लगातार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही लंबलू अस्पताल की अपग्रेडेशन के लिए एक प्रपोजल जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की ओर से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद और अधिक बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। लंबलू अस्पताल को आचार्य चरक योजना के अंतर्गत लाकर इलाका वासियों को निशुल्क जांच सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके बाद डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने लंबलू बाजार में लगाए गए भंडारे में माता का आशीर्वाद लेकर भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।