फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ayurvedic Hospital Dalchehra got a new building

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल दलचेहड़ा को मिला नया भवन

Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पूर्व में जंजघर के एक कमरे में चल रहा था अस्पताल का कार्य

पर्याप्त जगह न होने से चिकित्सकों को उपचार के दौरान होती थी दिक्कत

अब 70 लाख रुपये की लागत से हुआ है अस्पताल के नए भवन का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। आयुर्वेदिक अस्पताल दलचेहड़ा में चिकित्सकों को मरीजों का उपचार करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। मरीजों की सुविधा के लिए आयुष विभाग की ओर से पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण करवा दिया है। 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन में मरीजों को काढ़ा, शहद, खांसी के लिए दवाई सहित प्राचीन पद्धति से उपचार करवाने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। भवन के लोकार्पण के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में बीडीसी सदस्य अनिता कुमारी ,विकास पटियाल ,प्रधान संजीव कुमार, राजेश, सुमन, प्रदीप, राकेश आदि ने कहा कि अस्पताल एक जंजघर में संचालित था। जहां पर पर्याप्त जगह ने होने से मरीजों को बीमारियों का उपचार करवाने के लिए बिझड़ी और बड़सर जाना पड़ता था। अब अस्पताल को नया भवन मिलने से काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट

दलचेहड़ा में अस्पताल भवन बनकर तैयार हो गया है। लोकार्पण के बाद आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू करवा दिया जाएगा। मरीजों को अस्पताल में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।-डॉ. बृजनंदन, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed