फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   five sandalwood trees in Herbal Garden located in Kaggle cut down

Hamirpur: खग्गल स्थित हर्बल गार्डन में चंदन के पांच पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Sat, 19 Nov 2022 03:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 03:26 PM IST
सार

रात को चंदन तस्करों ने चंदन के बरसों पुराने पांच पेड़ों को काटकर कहीं दूसरी जगह पहुंचा दिया है।
सूचना मिलते ही जब मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां पर चंदन के पेड़ों के पत्ते ही बचे थे, जबकि बेशकीमती लकड़ी गायब थी।

विज्ञापन
five sandalwood trees in Herbal Garden located in Kaggle cut down
खग्गल स्थित हर्बल गार्डन में चंदन के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के खग्गल स्थित हर्बल गार्डन में गुरुवार देर रात को शातिरों ने 20 साल पुराने पांच चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। महाविद्यालय के डीन डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उन्हें इस बारे में सूचना मिली। रात को चंदन तस्करों ने चंदन के बरसों पुराने पांच पेड़ों को काटकर कहीं दूसरी जगह पहुंचा दिया है। सूचना मिलते ही जब मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां पर चंदन के पेड़ों के पत्ते ही बचे थे, जबकि बेशकीमती लकड़ी गायब थी।

विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत महाविद्यालय की ओर से एक जांच कमेटी वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा के नेतृत्व में गठित कर दी गई है। जांच कमेटी में डॉ. पंत और डॉ. राकेश भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस थाना हमीरपुर में भी लिखित शिकायत दी गई है। इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि शुक्रवार की शाम को ही महाविद्यालय की ओर से शिकायत मिली। शीघ्र ही वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि चंदन तस्करी पर प्रतिबंध लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed