फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   award

थर्ड आईआरबी के डिप्टी कमांडेंट बलवीर सिंह को डीजीपी डिस्क आवार्ड

Sun, 31 May 2020 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/मंडी। भारतीय रिजर्व पुलिस वाहिनी तृतीय मंडी के डिप्टी कमांडेंट बलवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वे मंडी में नियुक्ति से पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। एचपीएस अधिकारी बलवीर सिंह मूल रूप से बिलासपुर जिला के घुमारवीं से संबंध रखते हैं। वर्ष 2007 में उन्होंने बतौर एचपीएस अधिकारी पुलिस में ज्वाइन किया। इसके बाद वर्ष 2013 में वह बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के पद पर पदोन्नत हुए। विजिलेंस में सेवारत रहने के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ कर करीब 10 मामले दर्ज किए। इसी तरह नशाखोरी के आरोप में उन्होंने आधा दर्जन मामले दर्ज किए। इन सभी मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा भी दिलवाई। विजिलेंस के बाद उन्होंने हमीरपुर हेड क्वार्टर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं देते हुए पुलिस पब्लिक एसोसिएशन के साथ बेहतरीन कार्य किए। इसके अलावा उन्होंने स्कूल और कॉलेज समेत अन्य जगहों पर कानूनी जानकारी देने के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन किया। एचपीएस बलवीर सिंह के इन सेवाओं को देखते हुए सरकार ने उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed