फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awahdevi-Tarkwadi roadside drain blocked by debris, public troubled

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-तरक्वाड़ी सड़क किनारे नाली मलबे से बंद, जनता परेशान

Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Awahdevi-Tarkwadi roadside drain blocked by debris, public troubled
अवाहदेवी से तरक्वाड़ी सड़क किनारे नाली जाम होने से सड़क पर पानी। संवाद
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी-तरक्वाड़ी सड़क पर बस अड्डा के पास लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। तीन सप्ताह पहले हुई बारिश के कारण गिरे मलबे से सड़क किनारे नाली बंद है, जिस कारण पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

तीन सप्ताह बीत जाने पर भी विभाग ने मलबा नहीं हटाया है। इससे लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों में राज कुमार धीमान, अरविंद कुमार, विपन कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि यह नाली दुकानों और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब पूरी तरह बंद पड़ी है।
विज्ञापन

नाली में रुकावट के चलते पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हर दिन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं, फिर भी उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि नाली की सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग समीरपुर के सहायक अभियंता चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिल गई है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर नाली की सफाई करवाई जाएगी।

अवाहदेवी से तरक्वाड़ी सड़क किनारे नाली जाम होने से सड़क पर पानी। संवाद

अवाहदेवी से तरक्वाड़ी सड़क किनारे नाली जाम होने से सड़क पर पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed