{"_id":"5f8b2ad48ebc3e5fac5ab156","slug":"avoiding-going-to-shaktipeeth-hamirpur-hp-news-sml3487158185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में हुई नवरात्रों की शुरूआत, शक्तिपीठों में जाने से गुरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में हुई नवरात्रों की शुरूआत, शक्तिपीठों में जाने से गुरेज
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन लोगों में खासा उत्सह देखने को मिला। लोगों ने साथ लगते मंदिरों और घरों में माता की पूजा अर्चना की। माता की चौकियां लगाकर भजन कीर्तन किया। महिलाओं और युवतियों ने नौ दिन का उपवास भी शुरू किया। हालांकि कोरोना के कारण लोगों ने पूर्व की तरह शक्तिपीठों में जाने से इस बार परहेज ही किया। रीना देवी, मंगला, श्रेष्ठा कुमारी, शान्वी, पूनम शर्मा ने कहा कि इस बार शक्तिपीठों में नहीं जाएंगी, लेकिन घर पर ही नौ दिन व्रत कर माता की पूजा अर्चना करेंगी।
वहीं, इस उपलक्ष्य में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। स्कूल की अध्यापिका मोनिका कुमारी ने बताया कि हिंदू धर्म में ये नौ दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानाचार्य राकेश गुणवंत ने कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर मां दुर्गा धरती पर आती हैं। इस दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा धूमधाम से की जाती है। यज्ञ के दौरान सभी के सुख, समृद्धि और करोना काल से मुक्त होने की प्रार्थना की गई। वहीं सभी अध्यापकों के भजन कीर्तन कर इस पावन अवसर पर काफी आनंद उठाया। अंत में माता दुर्गा को भोग लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सोनिका, कविता, मोनिका ठाकुर, रीता, सुलेखा कुमारी, सुमन देवी तथा जीवन उपस्थित रहे।