{"_id":"6093fadd8ebc3e8d3071c2f5","slug":"avoid-direct-exposure-to-the-patient-s-spit-saliva-or-sneeze-dr-agnihotri-hamirpur-hp-news-sml3695124151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज के थूक, लार या छींक के सीधे संपर्क से बचें : डॉ. अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज के थूक, लार या छींक के सीधे संपर्क से बचें : डॉ. अग्निहोत्री
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीज के देखभालकर्ता के लिए आवश्यक परामर्श जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सभी से इन निर्देशों की अनुपालना करने का आग्रह किया है। संक्रमित मरीज की देखभाल करते समय हमेशा ट्रिपल लेयर मेडिकल मास्क और डिस्पोजेबल ग्लब्ज पहनें। मरीज के थूक, लार या छींक के सीधे संपर्क से बचें। बिना हाथ धोए अपने चेहरे, नाक या मुंह को न छुएं।
देखभालकर्ता और मरीज के नजदीकी संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन प्रोफाइलेक्सिस डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए। मरीज के खानपान संबंधी परामर्श जारी करते हुए कहा कि उन्हें सुबह जल्दी नींबू की चाय एक कप या नींबू पानी एक गिलास (गुनगुना पानी) या करेले का रस या तुलसी का पानी या सूखा आंवला पाउडर (1 चम्मच) पानी के साथ काढ़ा देना चाहिए। सुबह के नाश्ते में दलिया (एक कटोरी), ब्राउन ब्रेड (2 स्लाइस), मक्खन या जैम व दो अंडे या कॉर्नफ्लेक्स 1 कटोरी, भरवां परांठा 1, दही, 2 अंडे या चपाती (2), सब्जी, दही ओट्स और अंडे देने चाहिए। वैकल्पिक 1 कप दूध या 1 कप चाय दी जा सकती है। दोपहर और रात के खाने में कोई भी दाल (90 ग्राम), चावल (1 कटोरी), चपाती (2 से 4), मौसमी सब्जी(1 कटोरी), खिचड़ी, दही/पुदीना चटनी (यदि उपलब्ध हो)।
मौसमी सब्जियों के स्थान पर सप्ताह में दो बार पनीर/मांस (120 ग्राम) तथा वैकल्पिक तौर पर हरा सलाद (1 छोटी प्लेट) और कोई भी मौसमी फल दिया जा सकता है। सायंकाल की चाय के तौर पर नींबू/हर्बल/हरी चाय/गिलोय का रस/घर का बना सूप (1 कटोरी) दें। अनुशंसित चिकित्सा की खुराक में जिंक की गोली दिन में एक बार 50 एमजी, विटामिन सी की गोली दिन में एक बार 500 एमजी, विटामिन डी की गोली हफ्ते में दो बार 2000 एमजी दें। प्रोटोकॉल के अनुसार आयुर्वेद विभाग की ओर से तैयार काढ़े का सेवन किया जा सकता है।