फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Avahdevi town is struggling due to lack of bus stand, people are facing problems.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा के अभाव से जूझ रहा अवाहदेवी कस्बा, जनता हो रही परेशान

Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Avahdevi town is struggling due to lack of bus stand, people are facing problems.
बस अड्डा के अभाव में अवाहदेवी। संवाद - फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बस अड्डा के अभाव से अवाहदेवी कस्बा जूझ रहा है। इसके चलते न केवल वाहन चालकों को, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाहू की तरह अवाहदेवी भी हमीरपुर और मंडी जिलों के बीच एक प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन

अवाहदेवी माता के प्राचीन मंदिर के नाम पर बसे इस कस्बे का पिछले चार दशकों में काफी विस्तार हुआ है। यातायात निरंतर बढ़ने के बावजूद बस अड्डे की व्यवस्था न होने से स्थिति विकट होती जा रही है। वर्तमान में वाहनों को मंदिर के मुख्य द्वार के पास ही पार्क किया जाता है।
विज्ञापन


यहां पर हर समय आठ से दस छोटे वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, यहां पर केवल दो से तीन बसों के पार्क होने की जगह है। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निर्देश पर प्रशासन और एचआरटीसी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने कस्बे में बस अड्डे के लिए स्थान का चयन किया था। यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने उसी स्थान को टैक्सी स्टैंड के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया। इसका शिलान्यास सांसद अनुराग ठाकुर ने 22 दिसंबर 2009 को किया था, मगर शिलान्यास के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। आज वहां न तो बसें रुकती हैं और न ही टैक्सियां।


अधिकारियों से की बस अड्डा निर्माण की मांग

ग्राम पंचायत बगवाड़ा के प्रधान देसराज चंदेल, उपप्रधान अनिल कटोच, मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया और बाजार सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष बस अड्डा निर्माण की मांग रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि अवाहदेवी में शीघ्र ही बस अड्डे का निर्माण किया जाए।
वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि अभी इस बारे में कोई भी प्रपोजल प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed