फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Avahadevi-Ghumarli road will be improved with 4.80 crores

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-घुमारली सड़क 4.80 करोड़ से होगी चकाचक

Wed, 25 Dec 2024 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Dec 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

7.3 किलोमीटर सड़क के सुधार के लिए किया जा रहा काम
कार्य के चलते 31 दिसंबर तक अवाहदेवी से बगवाड़ा चौक तक मार्ग रहेगा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत अवाहदेवी से घुमारली तक सड़क चकाचक होगी। करीब 7.3 किलोमीटर सड़क के सुधार के लिए चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इस सड़क पर जहां डंगे लगाने की आवश्यकता है, वहां पर डंगे लगाए जा रहे हैं। जहां कहीं पर सड़क को चौड़ा करना है, वहां पर कटिंग का कार्य भी शुरू है। इसी मार्ग में अवाहदेवी से बगवाड़ा चौक तक सड़क पर कंक्रीट का कार्य जारी है, जिस कारण 31 दिसंबर तक के लिए अवाहदेवी से बगवाड़ा चौक तक का मार्ग बंद कर रखा है। इसमें 600 मीटर कंक्रीट का कार्य होना है और बीच में 135 मीटर पेबर ब्लॉक का कार्य होना है।
विज्ञापन

हालांकि, यह 735 मीटर का टुकड़ा 31 दिसंबर तक पूर्ण होना संभव नहीं है, इसलिए लोक निर्माण विभाग ने 15 जनवरी, 2025 तक इस मार्ग को बंद रखने के लिए के लिए एसडीएम भोरंज से अनुमति मांगी है। फिलहाल लोगों को यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार ने बताया कि 31 दिसम्बर तक यह कार्य समाप्त नहीं हो सकता है और 15 दिनों का समय और लगेगा, इसलिए 15 जनवरी तक मार्ग बंद रखने की अनुमति के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed