फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Audit team inspects NHAI's five years expenses record

एनएचएआई का पांच साल का रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 25 Jun 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
Audit team inspects NHAI's five years expenses record
ऑडिट टीम की दबिश। - फोटो : file photo

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के हमीरपुर स्थित सर्कल कार्यालय में शिमला से आई तीन सदस्यीय ऑडिट टीम ने डेरा डाल दिया है। हमीरपुर में बीते पांच साल में केंद्र से मिले बजट और उसके उपयोग की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जून माह में बीते पांच सालों के धन उपयोग के ऑडिट से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप है। ऑडिट टीम ने एनएच विभाग का कुछ रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर के तहत आने वाले नेशनल हाईवे 70 जिसका नया नाम 103 किया गया है, बीते पांच सालों में करोड़ों के कार्य हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें दोसड़का बाईपास और पक्का भरो से अवाहदेवी-मंडी एनएच भी शामिल हैं। केंद्र से समय-समय पर एनएच विभाग को एनएच के वाइडनिंग और रिपेयर वर्क के लिए बजट मिलता रहा है। वहीं विभाग के निर्माण कार्य पर कई बार सवाल भी उठे हैं। इस ऑडिट को पिछले विवादों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले लगाए डंगे तोड़े, नए लगाए
हाल ही में पक्का भरो मोड़ पर सड़क के विस्तारीकण और पुलियों के निर्माण का मामला गर्माया हुआ है। इस मोड़ पर बीते एक साल पहले डंगे लगे थे, लेकिन एक साल के भीतर ही इन डंगों को तोड़ कर नए डंगे लगाए जा रहे हैं। हमीरपुर से टौणीदेवी-अवाहदेवी नेशनल हाईवे पर भी करोड़ों के काम हुए हैं। ऑडिट टीम इन सभी कार्यों की जांच कर रही है।


शिमला से ऑडिट टीम हमीरपुर आई है। बीते पांच साल की परफार्मेंस का ऑडिट किया जा रहा है। केंद्र से मिले बजट और यूटिलाइजेशन की जांच की जा रही है। यह एक रूटीन वर्क है।
- एचएल शर्मा, एक्सईएन, एनएच अथॉरिटी, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed