फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Auction of liquor contracts of former Congress leader today

पूर्व कांग्रेस नेता के शराब के ठेकों की नीलामी आज

Mon, 21 Feb 2022 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Auction of liquor contracts of former Congress leader today
Auction of liquor contracts of former Congress leader today
हमीरपुर। पूर्व कांग्रेसी नेता नीरज ठाकुर के शराब ठेकों का लाइसेंस रद्द होने के बाद अब आबकारी और कराधान विभाग मंगलवार को नए सिरे से इन ठेकों की नीलामी करेगा।
विज्ञापन

विभाग लॉटरी सिस्टम से ठेकों का आवंटन करेगा। अवैध शराब के मामले में एसआईटी ने हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव नीरज ठाकुर को जनवरी में गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद नीरज ठाकुर न्यायिक हिरासत में है। नीरज के होटल बार में चंडीगढ़ ब्रांड की शराब मिलने के बाद एक्साइज विभाग ने बार को भी सील किया था।
विज्ञापन

इसके बाद उपमंडल भोरंज में पुलिस ने 68 पेटी अवैध शराब बरामद कर नीरज के साला और शराब ठेके के सेल्समैन समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। विभाग ने भी नीरज ठाकुर के शराब ठेके से करीब 2 पेटी शराब जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बीते सप्ताह नीरज ठाकुर के तेरह ठेकों के लाइसेंस रद्द कर स्टॉक जब्त किया था। विभाग ने शराब कारोबारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग ने सभी 13 शराब ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए। अब इन शराब ठेकों की मंगलवार को नए सिरे से नीलामी होगी।

मार्च माह में पूरे प्रदेश में फिर से सभी शराब ठेकों की नीलामी होनी है। इसलिए माना जा रहा है कि हमीरपुर में इन 13 शराब ठेकों की नीलामी एक माह के लिए की होगी। उसके बाद फिर से विभाग इन शराब ठेकों की नीलामी करेगा। उधर हमीरपुर स्थित उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने बताया कि 13 शराब ठेकों की लॉटरी सिस्टम से मंगलवार को नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed