{"_id":"67acf0e9fce8f360b90b1684","slug":"attempt-to-steal-from-electronics-shop-identity-of-accused-revealed-through-cctv-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-148110-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान उजागर
Thu, 13 Feb 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी/भोरंज (हमीरपुर)। भरेड़ी में पीएनबी के पास इलेक्ट्रोनिक का सामान रखने वाली एक दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया गया। भोरंज थाना के तहत हुई इस घटना में चोर की पहचान सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए। दुकानदार बलबीर चंद ने शिकायत दी है कि गत रात चोर दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। वहीं, दुकान में रखे गल्ले को तोड़ा, तो उसमें राशि नहीं थी। वह इलेक्ट्रोनिक्स का सामान खिड़की से नहीं ले जा सकता था, जिस कारण वह खाली हाथ ही लौट गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर की पहचान उजागर हुई है। चोर एक माह पूर्व इसी दुकान में कार्य कर चुका था।
आरोपी की पहचान प्रवासी व्यक्ति श्याम निवासी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। वहीं, जिस ठेकेदार के पास वह कार्य करता है, उसे भी थाने में आने को कहा गया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि भरेड़ी में इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में चोरी करने का प्रयास विफल हुआ है। मामले में छानबीन जारी है।