{"_id":"5f8344008ebc3eefb700aeb7","slug":"attack-hamirpur-hp-news-sml348015820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चाबी मांगने पर तेजधार हथियार से घायल किया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चाबी मांगने पर तेजधार हथियार से घायल किया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत बाइक की चाबी मांगने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। इससे उसकी बाजू पर गंभीर चोट आई है। घायल को लोगों ने बड़सर अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विवेक कुमार पुत्र देवराज गांव धबड़याना ने बणी के पिंटू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। विवेक ने कहा कि उसने पिंटू से अपनी बाइक की चाबी मांगी। जब उसने चाबी लेने का प्रयास किया तो पिंटू ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके बाजू में गहरी चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेक कुमार को सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया। उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। घायल का मेडिकल करवाया जा रहा है।