फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Asha workers should distribute zinc and ORS to children aged 0-5 years: Gaurav

0-5 वर्ष के बच्चों को जिंक और ओआरएस बांटें आशा वर्कर : गौरव

Wed, 26 Jun 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू में हुई आशा वर्कर की मासिक बैठक ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू में आशा वर्कर की मासिक बैठक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें सुपरवाइजर रघुवीर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। सबसे पहले आशा वर्करों से क्षेत्र की मासिक रिपोर्ट ली गई तथा उनके कार्यों का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव ठाकुर ने आशा वर्कर को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ आशा वर्कर की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। बरसात में पानी की शुद्धता न होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियां बांटी जाएं। विभागीय आदेशानुसार 0-5 वर्ष के बच्चों को जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट का वितरण करना है। इस कार्य को पहली जुलाई से 31 अगस्त तक पूरा करके अपनी जिम्मेवारी निभाएं। इसके अलावा उन्होंने गर्भवती माताओं व बच्चों के टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया तथा गर्भवती माताओं को 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण करें। बैठक में जून में किये गए कार्यों की सराहना की तथा इस क्रम को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में आशा वर्कर ऊषा देवी, निरंतला, वीना देवी, लता देवी, अर्चना, रूमा देवी, सीमा देवी, सुनीता, रंजना, सुनीता बेगम, सत्या देवी, कमला देवी, कमलेश व अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed