फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As the heat increases, demand for cotton clothes increases, markets become vibrant again.

Hamirpur (Himachal) News: गर्मी बढ़ते ही सूती कपड़ों की मांग तेज, बाजारों में लौटी रौनक

Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, demand for cotton clothes increases, markets become vibrant again.
हमीरपुर बाजार में कपड़ों की खरीदारी करते हुए महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही सूती कपड़ों की मांग में तेजी आ गई है। शहर के बाजारों में कॉटन मिक्स सूट 500 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जिससे महिलाओं का खरीदारी की ओर रुझान बढ़ा है। गर्मी को देखते हुए महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार का रुख कर रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि पिछले दिनों बेमौसम बारिश के चलते बाजारों में सुस्ती रही लेकिन अब ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदारों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आई है।
गर्मी के मौसम में कॉटन कपड़े अधिक आरामदायक माने जाते हैं, इसलिए महिलाएं सूती सूट को प्राथमिकता दे रही हैं। रेडिमेड के साथ-साथ अनसिले कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। शहर में 50 से अधिक कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

खास मौकों के लिए डिजाइन सूट आ रहे पसंद
दुकानदार नरेश पुरी ने बताया कि महिलाएं रोजमर्रा के उपयोग के साथ-साथ शादी और अन्य समारोहों के लिए भी कपड़े खरीद रही हैं। साधारण कढ़ाई वाले सूट जहां दैनिक उपयोग के लिए पसंद किए जा रहे हैं, वहीं खास मौकों के लिए अलग-अलग डिजाइन के सूट खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल भी लगा रहे कारोबारी
कारोबारी विजय कुमार और राजेश कुमार आदि ने बताया कि सूट की कीमत डिजाइन और कपड़े की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानों में सेल भी लगाई गई है, जिसका महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed