{"_id":"6899cbb517c7de531d086dfd","slug":"arseti-will-teach-the-women-of-kaiharvi-to-make-jute-products-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-163632-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं की महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाना सिखाएगा आरसेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं की महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाना सिखाएगा आरसेटी
Tue, 12 Aug 2025 04:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से कैहरवीं गांव में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के शुभारंभ पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त तक चलने वाले शिविर में महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर में ही छोटे-छोटे उद्यम चलाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आरसेटी सालभर कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस मौके पर संस्थान के वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, विनय चौहान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन