फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arnav and Saksham stand first in Maths and Science Quiz

Hamirpur (Himachal) News: गणित और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अर्णव और सक्षम प्रथम

Tue, 11 Feb 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कोटला कल्लर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अतिथि व्याख्यान आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कोटला कल्लर में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अतिथि व्याख्यान और गणित और विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनके कौशलों को बढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्यान करवाए गए। व्याख्यान में कृषि विभाग से डॉ. अंकुश कुमार, कांगड़ा बैंक से वीरेंद्र कुमार, वानिकी विभाग से संतोष कुमार, स्वास्थ्य विभाग से दीपिका कुमारी और पल्लवी चौहान, बाल विकास विभाग से अजय कुमार और संजय गर्ग, लोक निर्माण विभाग से सुशील कुमार, डाक विभाग से वंदना कुमारी और पंजाब नेशनल बैंक से प्रवीण धीमान ने विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के बारे में और उनकी जीवन में उपयोगिता और भविष्य में कार्यक्षेत्र के रूप में अपनाने के लिए मार्गदर्शन किया। स्कूल मुख्य अध्यापक अंजुला शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित प्रश्नोत्तरी में रमन सदन के अर्णव कौशल और सक्षम कुमार प्रथम, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रमन सदन के अर्णव कौशल और सक्षम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed