फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apprenticeship fair to be held on 13th at ITI Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में 13 को होगा अप्रेंटिसशिप मेला

Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में 13 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में पांचवीं से बारहवीं पास, विभिन्न ट्रेडस में आईटीआई डिप्लोमाधारक सभी प्रमाणपत्रों की मूल व फोटो प्रतियों सहित भाग ले सकते हैं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करेंगी,जिससे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं उद्योग जगत में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन

मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार न्यूनतम मासिक मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि उनके भविष्य के रोजगार अवसर भी पुख्ता होंगे। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इस मेले का उद्देश्य एक तो युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना, भविष्य उन्मुख क्षेत्रों के अनुरूप कौशल विकसित करना और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना है।

वहीं, प्रतिष्ठित कंपनियों से प्रशिक्षुओं को जोड़ने तथा स्किल इंडिया मिशन की दृष्टि के अनुरूप अप्रेंटिसशिप अवसरों की खोज के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed