फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply online for fair price shop up to 10

उचित मूल्य की दुकान के लिए करें 10 तक ऑनलाइन आवेदन

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 12 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से 10 अगस्त तक जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर को अपलोड कर सकते हैं। उचित मूल्य की दुकानें विकास खंड हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत ललीण के गांव ललीण वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत धनेड़ के गांव तलासी कलां के वार्ड नंबर 1 में खोली जाना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार विकास खंड बमसन के ग्राम पंचायत भरनांग के गांव भरनांग वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत बगवाड़ा के गांव अवाहदेवी के वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत भटेड़ गांव भटेड़ के वार्ड नंबर 3, और विकास खंड बड़सर के ग्राम पंचायत क्यारा बाग गांव सुनवीं ब्राहमणा के वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत दैण गांव दैण के वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत भटेड़ गांव भटेड़ के वार्ड नंबर 3, विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत मन्वीं गांव लग के वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत अघ्घार गांव लुंडरी वार्ड नंबर 7, ग्राम पंचायत पपलाह के गांव रसेड़वां के वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत धमरोल गांव धमरोल वार्ड नंबर 4 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अरविंद शर्मा ने बताया कि आवेदक की आयुु 18 से 45 वर्ष तथा न्यूनतम योग्यता दसवीं होना अनिवार्य है। जहां उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है, संबंधित आवेदक, एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन-पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति तथा पूर्व सैनिक/शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक जिस श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर रहा है, उसे सक्षम अधिकारी की ओर से जारी सत्यापित नवीनतक प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed